ऑक्सीकरण और अपचयन: Difference between revisions

From Vidyalayawiki

Listen

No edit summary
Line 31: Line 31:
                   N<sub>2</sub> + 3 H<sub>2</sub> → 2NH<sub>3</sub> (नाइट्रोजन का अपचयन)
                   N<sub>2</sub> + 3 H<sub>2</sub> → 2NH<sub>3</sub> (नाइट्रोजन का अपचयन)


'''3. ऑक्सीजन को हटाना'''
'''3. ऑक्सीजन को हटाना:'''


                  ZnO + C → Zn + CO (जिंक ऑक्साइड का अपचयन)
                  ZnO + C → Zn + CO (जिंक ऑक्साइड का अपचयन)
'''4.''' '''विद्युत्धानात्मक तत्वों को हटाना:'''
                 2FeCl<sub>3</sub> + H<sub>2</sub> → 2FeCl<sub>2</sub> + 2HCl (फेरिक क्लोराइड का अपचयन)

Revision as of 12:24, 9 June 2023


ऑक्सीकरण

पुरानी अवधारणा के अनुसार ऑक्सीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन या किसी विद्युतऋणात्मक तत्व को जोड़ा जाता है और हाइड्रोजन या किसी विद्युत्धानात्मक तत्व को हटाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा के अनुसार ऑक्सीकरण को उस प्रक्रिया के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें एक परमाणु या आयन एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन बाहर निकालता है। या इसे इस प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है कि आक्सीकरण संख्या का बढ़ना आक्सीकरण कहलाता है।

ऑक्सीकरण अभिक्रियाओं के उदाहरण

1. ऑक्सीजन का योग:

                      N2  + O2 → 2NO (नाइट्रोजन का ऑक्सीकरण)

2. विद्युत ऋणात्मक तत्व का योग:

                         2Fe + O2 → Fe2O3 (लोहे का ऑक्सीकरण)

3. हाइड्रोजन को हटाना:

                    H2S + Br2 → 2 HBr + S (सल्फ़ाइड का ऑक्सीकरण)

4. विद्युत्धानात्मक तत्वों को हटाना:

                   2 KI + H2O2 → I2 + 2 KOH (आयोडाइड का ऑक्सीकरण)

अपचयन

पुरानी अवधारणा के अनुसार अपचयन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हाइड्रोजन या किसी विधुत धनात्मक तत्व को जोड़ा जाता है या ऑक्सीजन या किसी विधुत तत्व को हटाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा के अनुसार अपचयन को उस प्रक्रिया के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें एक परमाणु या आयन एक या अधिक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है। या इसे इस प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है कि आक्सीकरण संख्या का घटना अपचयन कहलाता है।

रासायनिक अभिक्रियाएं वे अभिक्रियाएँ हैं  जिनमें एक रासायनिक पदार्थ से दूसरे में इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण सम्मिलित होता है। इन इलेक्ट्रॉन-स्थानांतरण अभिक्रियाओं को ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएँ या रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहा जाता है। इन अभिक्रियाओं के साथ ऊष्मा, प्रकाश और विद्युत आदि के रूप में ऊर्जा परिवर्तन होते हैं। ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रिया में विभिन्न पदार्थों में ऑक्सीजन या हाइड्रोजन का योग भी शामिल होता है।

अपचयन प्रतिक्रियाओं के उदाहरण

1. हाइड्रोजन का योग:

                   N2 + 3 H2 → 2NH3 (नाइट्रोजन का अपचयन)

3. ऑक्सीजन को हटाना:

                  ZnO + C → Zn + CO (जिंक ऑक्साइड का अपचयन)

4. विद्युत्धानात्मक तत्वों को हटाना:

                 2FeCl3 + H2 → 2FeCl2 + 2HCl (फेरिक क्लोराइड का अपचयन)