प्रतिजनन क्षमता औषध

From Vidyalayawiki

Revision as of 11:29, 22 May 2024 by Shikha (talk | contribs)

प्रतिजीवाणु क्रांति ने मनुष्य को दीर्घ एवं स्वास्थ्य जीवन प्रदान किया है। अधिक जनसंख्या के कारण भोजन, संसाधन, पर्यावरण तथा बेरोजगारी आदि से सम्बंधित अनेक समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। इन समस्याओं से नियंत्रण के लिए जनसँख्या नियंत्रण की आवश्यकता होती है। इससे परिवार नियोजन की धारणा को भी प्रोत्साहन मिला है। इसके लिए प्रतिजननक्षमता औषध उपयोगी है।

जनन नियंत्रण गोलियों में आवश्यक रूप से संश्लिष्ट एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन व्युत्पन्नों का मिश्रण है। ये दोनों ही यौगिक हार्मोन होते हैं। संश्लिष्ट प्रोजेस्ट्रोन प्राकृतिक प्रोजेस्ट्रोन से अधिक प्रभावशाली होता है।

उदाहरण

नॉरएथिनड्रान संश्लिष्ट प्रोजेस्ट्रोन का एक उदाहरण है जो व्यापक रूप से जनन नियंत्रण दवाओं में प्रयुक्त होता है।

एथाइनिलएसट्राडाइऑल एक एस्ट्रोजन व्युत्पन्न है जो प्रोजेस्ट्रोन व्युत्पनों के साथ जनन नियंत्रण दवाओं में प्रयुक्त होता है।  

अभ्यास प्रश्न

  • प्रतिजैविक पदार्थ से आप क्या समझते हैं?
  • कुछ प्रतिजैविक पदार्थों के उदाहरण दीजिये।
  • प्रतिजनन क्षमता औषध से आप क्या समझते हैं?