सूत्र-द्रव्यमान

From Vidyalayawiki

Revision as of 09:00, 8 May 2024 by Shikha (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

Listen

सूत्र द्रव्यमान किसी पदार्थ में उपस्थित सभी संघटकों के परमाणु द्रव्यमान का कुल योग होता है। अर्थात किसी पदार्थ को बनाने में जितने भी संघटक होते है, उन संघटकों के सभी परमाणु द्रव्यमानों का कुल योग होता है। कुछ परमाणु में उनके घटक अणु इकाइयों के रूप में अलग से उपस्थित नहीं होते हैं। ये अणु यौगिकों में धनात्मक और ऋनात्मक कणों के रूप में व्यवस्थित होते हैं।

उदाहरण

सोडियम क्लोराइड में उनके घटक इकाइयों के रूप में अणु अलग से उपस्थित नहीं होते ये कण त्रिवमीय संरचना के अनुसार व्यवस्थित होते हैं। सोडियम क्लोराइड में एक सोडियम आयन छ क्लोराइड आयनों से घिरा रहता है। और एक क्लोराइड आयन भी छ सोडियम आयन से घिरे होते हैं।

अतः NaCl का प्रयोग सूत्र द्रव्यमान ज्ञात करने के लिए किया जाता है, न कि आणविक द्रव्यमान ज्ञात करने के लिए किया जाता है, क्योकी ठोस अवस्था में सोडियम क्लोराइड में अणु उपस्थित नहीं होते।

अतः सोडियम क्लोराइड का सूत्र द्रव्यमान :

= सोडियम का परमाणु द्रव्यमान + क्लोराइड का परमाणु द्रव्यमान

= 23.0 u + 35.5 u

= 58.5 u

जब एक आयनिक यौगिक में एक से अधिक ऋणायन या धनायन होते हैं, ऐसे यौगिकों का सूत्र द्रव्यमान निम्न लिखित प्रकार से ज्ञात किया जा सकता है:

उदाहरण

कैल्शियम फ्लोराइड (CF2) के सूत्र द्रव्यमान के लिए , हमें रासायनिक सूत्र में दो फ्लोरीन परमाणुओं के लिए फ्लोरीन परमाणु के द्रव्यमान को 2 से गुणा करना होगा:

Ca = 1 x 40.08 = 40.08 u

F = 2 x 19.00 = +38.00 u

अतः कैल्शियम फ्लोराइड (CF2) का सूत्र द्रव्यमान :

= कैल्शियम का परमाणु द्रव्यमान + फ्लोराइड का परमाणु द्रव्यमान

= 1 x 40.08 + 2 x 19.00

= 78.08 u

बहुपरमाणुक आयनों वाले आयनिक यौगिकों के योग में बहुपरमाणुक आयन के सूत्र में प्रत्येक परमाणु की संख्या और द्रव्यमान सम्मिलित होता है।

बहुपरमाणुक आयनों वाले आयनिक यौगिकों यौगिकों का सूत्र द्रव्यमान सूत्र द्रव्यमान निम्न लिखित प्रकार से ज्ञात किया जा सकता है:

उदाहरण

पोटेशियम नाइट्रेट (KNO3) में एक पोटेशियम परमाणु, एक नाइट्रोजन परमाणु और तीन ऑक्सीजन परमाणु होते हैं:

K = 1 x 39.10 = 39.10 u

N = 1 x 14.00 = +14.00 u

O = 3 x 16.00 = +48.00 u

अतः पोटेशियम नाइट्रेट (KNO3) का सूत्र द्रव्यमान :

= पोटेशियम का परमाणु द्रव्यमान + नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान

= 1 39.10 + 1 x 14.00 + 3 x 16.00

= 101.10 u

अभ्यास प्रश्न

  • सूत्र-द्रव्यमान से क्या तात्पर्य है?
  • सूत्र-द्रव्यमान, औसत परमाणु द्रव्यमान में क्या अंतर है?
  • सूत्र-द्रव्यमान, आणविक द्रव्यमान में क्या अंतर है?
  • CaCO3 का सूत्र-द्रव्यमान क्या है?