वृद्धि मॉडल

From Vidyalayawiki

Revision as of 23:39, 28 September 2023 by Deeksha dwivedi (talk | contribs)

Listen

क्या समय के साथ जनसंख्या कोई वृद्धि दर्शाती है? प्रकृति में, हम शायद ही कभी किसी प्रजाति को अलग और एकल पाते हैं I सभी भौगोलिक क्षेत्र में समूहों में रहते हैं, समान संसाधनों के लिए या प्रतिस्पर्धा करते हैं या उन्हें साझा करते हैं I किसी भी प्रजाति के लिए जनसंख्या का आकार एक स्थिर कारक नहीं है। यह भोजन की उपलब्धता, शिकार का दबाव, प्रतिकूल मौसम और समय में परिवर्तन सहित विभिन्न कारकों के आधार पर बदलती रहती है ।

एक जनसंख्या में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो एक व्यक्तिगत जीव में नहीं होते हैं। उनमें से एक गुण है वृद्धि मॉडल जो सिर्फ जनसंख्या में पाया जाता हैI यह वृद्धि मॉडल जनसंख्या में बुनियादी विकास प्रवृत्ति का वर्णन करते हैं। आइए उन्हें समझें-

परिभाषा

वृद्धि मॉडल समय के साथ जनसंख्या की वृद्धि के विशिष्ट और पूर्वानुमानित पैटर्न को दर्शाता है। जनसंख्या की वृद्धि, भोजन की उपलब्धता, प्राकृतिक वास की स्थिति तथा अन्य जैविक एवं अजैविक कारकों की उपस्थिति के अनुसार होती है।

प्रकार

मॉडल दो मुख्य प्रकार के होते हैं:

चरघातांकी वृद्धि:

एक आदर्श स्थिति में जहां भोजन और संसाधनों की असीमित आपूर्ति होती है, जनसंख्या वृद्धि एक चरघातांकी वृद्धि क्रम करती है। आदर्श रूप से, जब प्रत्येक प्रजाति के आवास में संसाधन असीमित हों तो प्रजाति अपनी संख्या में वृद्धि करने की अपनी जन्मजात क्षमता को पूरी तरह से साकार करने की क्षमता रखती है।

N आकार की जनसंख्या में, अगर जन्म दर को b के रूप में दर्शाया जाए और मृत्यु दर को d के रूप में दर्शाया जाए, तब N के परिवर्तन की दर (वृद्धि होना या कम होना) इकाई समयावधि, t (dN/dt) के दौरान कुछ इस प्रकार दी जा सकती है-

dN/dt = (b – d) × N

आगर (b–d) = r

तब dN/dt = rN

उदाहरण:

संभार तंत्र वृद्धि:

उदाहरण: