संघ एनेलिडा

From Vidyalayawiki

Revision as of 20:43, 11 October 2023 by Deeksha dwivedi (talk | contribs)

Listen

जब आप अपने चारों ओर देखेंगे तो आपको अलग-अलग जानवरों के अलग-अलग संरचनाएं और रूप दिखाई देंगे। हर जानवर कई रूपों में दूसरे से भिन्न होता है। एक भी पशु प्रजाति अन्य प्रजातियों के समान नहीं है। जंतु जगत में कई फाइलम हैं जिन्हें कुछ अंतरों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इस अध्याय में हम फाइलम एनेलिडा के विषय में चर्चा करेंगे।

परिचय

वर्गीकरण

आइये इसे नेरेस पेलाजिका के उदाहरण से समझते है-

  • जगत- जन्तु (एनिमेलिया)
  • उपजगत- यूमेटाज़ोआ
  • संघ- एस्केल्मिन्थेस
  • जाति- नेरेस
  • प्रजाति- पेलाजिका

विशेषताएँ

  • ये जीव जलीय या स्थलीय होते हैं। जल में रहने वाले जीव समुद्री पानी या स्वच्छ पानी में रहते हैं।
  • ये जीव मुक्त-जीवी और कभी-कभी परजीवी होते हैं।
  • वे शरीर संगठन में अंग-प्रणाली स्तर का प्रदर्शन करते हैं।
  • ये जीव द्विपक्षीय समरूपताप्रदर्शित करते हैं।
  • ये जीव ट्रिपोब्लास्टिक होते हैं। इन जीवों में तीन भ्रूणीय परतों को एंडोडर्म, एक्टोडर्म और मेसोडर्म कहा जाता है।
  • ये जीव मेटामेरिक विभाजन दिखाते हैं। एक जीव का शरीर समान खंडों में विभाजीत होता है। विशिष्ट रूप से खंडों में चिह्नित शरीर के कारण इनहे एनेलिडा फाइलम नाम दिया गया है जो छल्ले की तरह दिखता है।। एनेलिडा का लैटिन अर्थ छल्ले से है।
  • शरीर की गुहा उपस्थित होने के कारण जीवो को सीलोमेट कहते हैं।
  • इन जीवों में अनुदैर्ध्य और गोलाकार मांसपेशियां होती हैं, जो गति में सहायता करते हैं।

उदाहरण

  • नेरीस
  • फेरेटिमा (केंचुआ)
  • हिरुडिनेरिया (रक्त चूसने वाला जोंक)