स्थिर अनुपात का नियम

From Vidyalayawiki

Revision as of 16:14, 20 June 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

स्थिर अनुपात का नियम फ्रांसीसी रसायनज्ञ प्राउस्ट ने दिया था।

इस नियम के अनुसार, किसी यौगिक में तत्वों के द्रव्यमानों का अनुपात सदैव समान होता है।

इस नियम को बताने के लिए प्राउस्ट ने क्यूप्रिक कार्बोनेट के दो नमूने एक साथ प्रयोग किये , जिनमे से एक नमूना प्राकृतिक था और दूसरा नमूना संश्लेषित था।

जिससे इन्होने यह निष्कर्ष निकाला:

दोनों तत्वों का संघटन समान था।

जैसा की नीचे सारणी में दर्शाया गया है:

नमूना तांबे का प्रतिशत कार्बन का प्रतिशत ऑक्सीजन का प्रतिशत
प्राकृतिक 51.35 9.74 38.91
संश्लेषित 51.35 9.74 38.91

जिससे जोसेफ प्राउस्ट ने निष्कर्ष निकाला कि यौगिक स्रोत पर निर्भर नहीं करता बल्कि किसी यौगिक में उपस्थित तत्व में समान अनुपात में द्रव्यमान पर पाया जाता है। इस नियम को अनेक प्रयोगों द्वारा भी सत्यापित भी किया गया है।

स्थिर अनुपात के नियम को निश्चित संघटन का नियम भी कहते हैं।