अवशोषण

From Vidyalayawiki

Revision as of 13:27, 22 November 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

अवशोषण वह प्रक्रम है, जिसमें एक पदार्थ के अणु, परमाणु एवं आयनिक योगिक किसी दूसरे पदार्थ के अन्दर प्रवेश कर जाते हैं और समान रूप से वितरित हो जाते हैं, अवशोषण कहलाते है।

अधिशोषण, अवशोषण में अंतर

अधिशोषण, अवशोषण में अंतर निम्न - लिखित  है -

अवशोषण

(i) इस प्रक्रिया में एक पदार्थ दूसरे पदार्थ में समान रूप से वितरित रहते हैं।

(ii) इसमें सम्पूर्ण पदार्थ में सान्द्रण समान रहता है।

(iii) अवशोषण समान गति से होता है।

अधिशोषण

(i) इस प्रक्रिया में एक पदार्थ दूसरे के सतह पर स्थित होते हैं।

(ii) इसमें सतह पर अंदर की अपेक्षा सान्द्रण अधिक होता है।

(iii) अधिशोषण प्रारम्भ में तीव्र गति से होता है पर जब उसमे रिक्त सतह नहीं रहता। है तो वह धीमी गति से होता है।