परमाणु त्रिज्या

From Vidyalayawiki

Revision as of 13:23, 13 June 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

किसी अणु में उपस्थित दो समान परमाणुओं के केंद्रकों के मध्य के अंतर के आधे को परमाणु त्रिज्या कहा जाता है। किसी परमाणु के बाह्यतम कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रान और नाभिक के बीच की दूरी के अंतर को परमाणु त्रिज्या कहते हैं। प्रायः परमाणु त्रिज्या आवर्त में बायें से दायें की ओर घटतीे हैं। आवर्त में लीथियम की परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक और फ्लोरीन की परमाणु त्रिज्या सबसे कम होती है। परमाणु त्रिज्या को नैनोमीटर (10-9 मीटर) में मापा जाता है। किसी एकल परमाणु की त्रिज्या ज्ञात करना सम्भव नहीं है। क्योंकि ये या तो अणुओं के रूप या परमाणुओं के समूह के रूप में पाए जाते हैं।

Li > Be > B > C > N > O > F > Ne > Na > K > Ca

आवर्त में बायें से दायें की ओर परमाणु त्रिज्या घटतीे जाती है।

Li < Na < K < Rb < Cs < Fr

वर्ग में बायें से दायें की ओर परमाणु त्रिज्या घटतीे जाती है।

आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु त्रिज्या घटती है और जब हम किसी वर्ग में नीचे की और जाते हैं तो यह बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आवर्त में संयोजी इलेक्ट्रॉन सबसे बाहरी शेल में होते हैं। इसी अवधि में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु क्रमांक बढ़ता है जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश में वृद्धि होती है। आकर्षण बल में वृद्धि से तत्वों की परमाणु त्रिज्या कम हो जाती है।

जैसा की आप जानते है कि वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या बढ़ती है क्योकी नीचे जाने पर एक कोश बढ़ता जाता है जिससे नाभिक तथा वाह्य कोश की दूरी बढ़ती जाती है जिससे नाभिक का आवेश बढ़ जाने के बाद भी परमाणु का आकार बढ़ जाता है। आवर्त में बाएं से दाएं तरफ जाने पर परमाणु त्रिज्या घटती जाती है क्योकी नाभिक में आवेश के बढ़ने से यह इलेक्ट्रॉनों को नाभिक की ओर खींचता है जिससे परमाणु का आकर घटता जाता है।