तत्वों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है

From Vidyalayawiki

Revision as of 10:58, 5 July 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

आवर्त सरणी में लगभग 118 तत्व ज्ञात हैं और हमें उन सभी का अध्ययन करने की आवश्यकता है। लेकिन, प्रत्येक तत्व के सभी भौतिक और रासायनिक गुणों को समझनाआसान है, इसलिए हमें उन्हें कुछ समान विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत करने की आवश्यकता है ताकि, यदि हम वर्ग के एक तत्व का अध्ययन करते हैं तो हम दूसरों के गुणों को भी आसानी से समझ सकेंगे। एक ही प्रकार के तत्वों को एक ही वर्ग में व्यवस्थित करने से तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों की तुलना करना आसान हो जायेगा अतः के तत्वों के लिए वर्गीकरण आवश्यक है।

आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया है। जैसा कि हम जानते हैं, तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण परमाणु क्रमांक के आवर्ती फलन होते हैं।

आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण के लाभ

आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण के लाभ निम्नलिखित है:

  • वर्गीकरण से हम आवर्त सारणी में उनकी स्थिति के आधार पर तत्वों और उनके यौगिकों के गुणों की तुलना करने में सहायक होते हैं।
  • विभिन्न समूहों के तत्वों और उनके यौगिकों के गुणों का अध्ययन करना और तुलना करना आसान हो जाता है।
  • वर्गीकरण हमें तत्वों और उनके यौगिकों के गुणों का अधिक व्यवस्थित और क्रमबद्ध रूप से विश्लेषण करने में सहायता करता है।