आंतरिक संक्रमण श्रृंखला (लैंथेनॉयड श्रृंखला)

From Vidyalayawiki

Revision as of 11:42, 6 July 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

लैंथेनाइड्स श्रृंखला

लैंथेनाइड श्रृंखला में 14 तत्व शामिल हैं, इन्हे आंतरिक संक्रमण श्रृंखला भी कहते हैं, जिनकी परमाणु संख्या 58 से 71 है 'लैंथेनाइड्स श्रृंखला' शब्द श्रृंखला के पहले तत्व, लैंथेनाइड से लिया गया है। लैंथेनाइड से लॉरेंशियम (परमाणु क्रमांक 58 से 71) तक आवर्त सारणी में स्थित 14 लगातार पाये जाने वाले तत्वों की श्रृंखला को लैंथेनाइड श्रृंखला कहते हैं। समूह के सदस्य प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। वर्तमान में लैंथेनाइड तत्व का विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए परमाणु संयंत्रों में उपयोग किया जा रहा है। लैंथेनाइड श्रृंखला के तत्व प्रकृति में रेडियोधर्मी नहीं हैं।

आधुनिक आवर्त सारणी में, लैंथेनाइड् और एक्टिनाइड् को मुख्य आवर्त सारणी के  नीचे दो अलग-अलग पंक्तियों में रखा गया है।

लैंथेनाइड यौगिकों के भौतिक गुण

लैंथेनाइड यौगिकों के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं:

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

पहले f-ब्लॉक के लैंथेनाइड में 14 लैंथेनाइड का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Xe] 4f1-14 5d 0-16s2 है। प्रोमेथियम (Pm), परमाणु संख्या 61 के साथ, एकमात्र सिंथेटिक रेडियोधर्मी तत्व है। 4f और 5d इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा लगभग बराबर होती है, इसलिए इलेक्ट्रान 5d कक्षक में नहीं जाकर 4f कक्षक में प्रवेश करते हैं। गैडोलीनियम, Gd (Gd = 64) एक अपवाद हैं, जहां आधे भरे d-ऑर्बिटल की उपस्थिति के कारण इलेक्ट्रॉन 5d ऑर्बिटल में प्रवेश करता है और ऐसा ही ल्यूटेटियम (Lu = 71) में होता है इसमें भी पूर्ण भरे d-ऑर्बिटल की उपस्थिति के कारण इलेक्ट्रॉन 5d ऑर्बिटल में प्रवेश करता है।

लैंथेनाइड्स श्रृंखला से आप क्या समझते हैं?