कार्बन की महत्वपूर्ण प्रवृत्तियां एवं असामान्य व्यवहार

From Vidyalayawiki

Revision as of 15:36, 27 September 2023 by Shikha (talk | contribs)

Listen

कार्बन पृथ्वी की ऊपरी परत और वायुमंडल में सूक्ष्म मात्रा में पाया जाता है। पृथ्वी की ऊपरी परत में कोयला, कार्बोनेट और हाइड्रोजन कार्बोनेट जैसे खनिजों के रूप में केवल 0.02 प्रतिशत कार्बन है, और पृथ्वी के वायुमंडल में CO2 के रूप में केवल 0.03 प्रतिशत कार्बन है। कार्बन एक बहुत अधिक अभिक्रियाशीलता रासायनिक तत्व है। यह विभिन्न प्रकार के तत्वों के साथ अभिक्रिया करके अनंत संख्या में यौगिक बना सकता है। कार्बन से बने  यौगिकों की संख्या अन्य सभी तत्वों से बने अणुओं से अधिक है।

कार्बन, सिलिकन, जर्मेनियम, टिन, लेड तथा फ्लेरोवियम समूह 14 के तत्व है। कार्बन प्रकृति में पाया जाना वाला अतिबाहुल्य तत्व है। यह प्रकृति में स्वतंत्र एवं संयुक्त अवस्था में बहुतायत में पाया जाने वाला तत्व है। यह प्रकृति में कोयला, ग्रेफाइट तथा हीरा में मिलता है, जबकि संयुक्त अवस्था में यह धातु कार्बोनेट, हाइड्रोकार्बन तथा वायु में यह कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस के रूप में मिलता है।

कार्बन अपने दो रूपों में पाया जाता है:

  • क्रिस्टलीय रूप
  • अक्रिस्टलीय रूप