रसायन विज्ञान का महत्त्व

From Vidyalayawiki

Revision as of 08:24, 8 May 2024 by Shikha (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

Listen

रसायन विज्ञान के कारण ही कृषि में विशेष क्रान्तिकारी प्रगति हो रही है। अनेक प्रकार के उर्वरक,  जिनसे खेतों की उर्वरा शक्ति बढती है और कीटनाशी जो फसलों का विनाश करने वाले कीटाणुओं को नष्ट करते हैं, उनका औद्योगिक स्तर पर विनाश हो रहा है। कला तथा उद्योग धंधों में विकास लाने के लिए रसायनों के आधुनिक ज्ञान का उपयोग बहुत क्षमता से किया जा रहा है। हमारे दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। हम रसायनों द्वारा निर्मित अनेक वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। हमारे शरीर को जो ऊर्जा प्राप्त होती है वो भी हमारे शरीर में होने वाली रसायनिक अभिक्रियाओं के कारण होती है। रसायन विज्ञान अणुओं और उनसे बनने वाले पदार्थों का एक समूह है। यह न केवल तत्वों का विज्ञान है, बल्कि उनसे बनने वाले असंख्य प्रकार अणुओं का विज्ञान है। हम प्रतिदिन प्रकृति में उपस्थित विभन्न पदार्थों और उनमे होने वाले अलग अलग परिवर्तनों को देखते हैं।

जैसे

दूध से दही का बनना , लोहे में जंग लगना, गन्ने के रस से सिरका बनना। ]

रसायन विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमे पदार्थों के संश्लेषण संघटन, पदार्थों के गुणधर्म और विभन्न अभिक्रियाओं का अध्धयन किया जाता है।

विज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक रसायन विज्ञान है। रसायन विज्ञान को विज्ञान के उस क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जो पदार्थ का अध्ययन करता है, जिसमें इसके गुण, संरचना और विभिन्न रसायनिक अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप होने वाले परिवर्तन शामिल हैं। रसायन विज्ञान की कई शाखाएँ बनाई गई हैं। रसायन विज्ञान विज्ञान का वह उपविषय है जो पदार्थ और उसे प्राप्त होने वाले पदार्थों के अध्ययन से संबंधित है। यह इन पदार्थों के गुणों और नए पदार्थ बनाने के लिए उनके द्वारा की गई अभिक्रियाओं से भी संबंधित है। रसायन विज्ञान मुख्य रूप से परमाणुओं, आयनों और अणुओं के विषय में ज्ञान कराता है, जो उसके बदले में तत्व और यौगिक का निर्माण करते हैं। ये रासायनिक यौगिक रासायनिक बंधों के माध्यम से एक दूसरे के साथ परस्पर अभिक्रिया करती हैं।

दैनिक जीवन में रसायन

  • रासायनिक पदार्थों का उपयोग हमारी भोजन सामग्री के निर्माण में भी किया जाता है।
  • खनिज तेल से अनेक उपोत्पाद प्राप्त किये जा रहे हैं।

कृषि के क्षेत्र में

  • रसायन विज्ञान के कारण ही अनेक प्रकार के रसायनों का विकास हो रहा है जिसके कारण कृषि में क्रान्तिकारी प्रगति हो रही है।
  • अनेक प्रकार के उर्वरकों आदि जिनसे खेतों की उर्वरा शक्ति बढती है और फसलों का विनाश करने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने वाले बहुत से कीटनाशी रसायनों के उपयोग से बनाये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य एवं औषधियों में

  • रसायनों से ही हमें औषधि प्राप्त होती है।
  • कैंसर के इलाज में रेडॉन का उपयोग किया जाता है।
  • जल को शुद्ध करने में क्लोरीन तथा विरंजक चूर्ण का उपयोग किया जाता है।

औद्योगिक क्षेत्र में

  • धातुकर्म पर किये गए प्रयोगों के परिणामस्वरूप सोना, चांदी, एल्युमिनियम, जस्ता आदि धातु तथा इनके मिश्रधातु प्राप्त किये गए हैं। ये धातु और इनके मिश्रधातु हमारे प्रतिदिन जीवन में प्रयुक्त होते हैं।
  • फोटोग्राफी का सामान, कांच कृत्रिम रबड़, प्लास्टिक, सीमेंट आदि का निर्माण भी रसायन विज्ञान के विकास के कारण ही संभव हुआ है।
  • खनिज तेल से अनेक उपोत्पाद प्राप्त किये जा रहे हैं।
  • उच्च कोटि के ईधन को भी रसायनों द्वारा ही प्राप्त करना संभव है।

युद्ध क्षेत्र में

  • युद्ध क्षेत्र में परमाणु बम बनाने के लिए हाइड्रोजन एवं ट्राई नाइट्रो टॉलूईन का उपयोग किया जाता है।
  • युद्ध क्षेत्र में आंसू गैस बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।

अभ्यास प्रश्न

  • रसायन विज्ञान के जनक कौन हैं ?
  • भारतीय वैज्ञानिकों का रसायन विज्ञान में क्या योगदान?
  • रसायन विज्ञान के महत्व पर टिप्पणी दीजिये।
  • दैनिक जीवन में रसायन की क्या भूमिका है?
  • कृषि के क्षेत्र में रसायन क्यों महत्वपूर्ण है ?