समूह १३ के तत्व:बोरॉन परिवार

From Vidyalayawiki

Revision as of 19:56, 27 May 2024 by Shikha (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

समूह 13 के सभी तत्वों को "बोरॉन परिवार" कहा जाता है। आवर्त सारणी को s, p, d और f-ब्लॉक में विभाजित किया गया है। समूह 13 के तत्व आवर्त सारणी के पी-ब्लॉक में पहला समूह हैं। इसे पी ब्लॉक के तत्व भी कहते हैं क्योकी इसमें अंतिम इलेक्ट्रान p उपकोश में जाता है। बोरॉन एक दुर्लभ तत्व है। यह मुख्यतः ऑर्थोबोरिक अम्ल (H3BO3), बोरेक्स (Na2B4O7.10H2O) तथा करनाइट (Na2B4O7.4H2O) के रूप में प्राप्त होता है।

समूह 13 के तत्वों के सदस्य इस प्रकार हैं:

  • बोरान
  • एल्युमीनियम
  • गैलियम
  • इंडियम
  • थैलियम

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

समूह 13 तत्वों के लिए सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 np1 है।

बोरॉन के समस्थानिक

बोरॉन के मुख्यतः दो समस्थानिक ज्ञात हैं।

  1. 10B (19%)
  2. 11B (81%)
  • एल्युमीनियम की धातुओं में सर्वाधिक बहुलयता है।
  • एल्युमीनियम द्रव्यमान के अनुसार यह भूपपर्टी पर तथा सिलिकन (27.7%) के पश्चात सर्वाधिक पाया जाने वाला यह तीसरा (8.3 %) तत्व है।

परमाणु त्रिज्या

समूह में ऊपर से नीचे की तरफ जाने पर परमाणु त्रिज्या बढ़ती जाती है। क्योकी प्रत्येक क्रमागत सदस्य में इलेक्ट्रॉनों का एक कोश जुड़ता जाता है।

आयनन एन्थैल्पी

आयनन एन्थैल्पी समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर सामान्य रूप से नहीं घटती है। B से Al में परिवर्तन आकार वृद्धि के साथ होता है। Al एवं Ga तथा In व Tl के मध्य आयनन एन्थैल्पी d एवं f इलेक्ट्रॉनों के कारण है।

विद्युत ऋणात्मकता

समूह-13 के वर्ग में ऊपर से नीचे की तरफ जाने पर B से Al तक विद्युत ऋणात्मकता घटती जाती है। तत्पश्चात आंशिक वृद्धि होती है।

बोरॉन के भौतक गुणधर्म

  • बोरॉन प्रकृति में अधात्विक तत्व है।
  • यह ठोस पदार्थ है।
  • यह काळा रंग का होता है।
  • इसके अनेक अपरूप हैं।
  • क्रिस्टलीय जालक संरचना के कारण बोरॉन का गलनांक उच्च होता है।
  • गैलियम का गलनांक बहुत कम होता है।  

रासायनिक गुण

वायु के अभिक्रियाशीलता

क्रिस्टलीय स्वरुप में बोरॉन अभिक्रियाशील है। यह वायु की उपस्थित में ऑक्साइड का निर्माण करता है।

हैलोजन के साथ अभिक्रिया

TlI3 को छोड़कर समूह-13 के तत्व हैलोजन से क्रिया करके ट्राइहैलाइड बनाते हैं।

जहाँ X = F, Cl, Br, I

अभ्यास प्रश्न

  • बोरॉन के समस्थानिक कौन कौन से हैं ?
  • बोरेक्स का रासायनिक सूत्र क्या है ?
  • ऑर्थो बोरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र लिखिए।