लिथियम का असंगत व्यवहार

From Vidyalayawiki

Revision as of 21:27, 27 May 2024 by Shikha (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

Listen

लिथियम परमाणु के छोटे आकार, उच्च ध्रुवीकरण शक्ति और उच्च जलयोजन ऊर्जा के कारण लिथियम विशिष्ट गुण प्रदर्शित करता है। इससे लिथियम यौगिकों की सहसंयोजक प्रकृति बढ़ जाती है। लिथियम s- ब्लॉक के वर्ग -2 का प्रथम सदस्य है। यह असंगत व्यवहार प्रदर्शित करता है। लिथियम की परमाणु त्रिज्या अन्य क्षारीय धातुओं की अपेक्षा बहुत कम होती है। यही कारण है कि लिथियम अन्य क्षारीय धातुओं से असमानता प्रदर्शित करता है। लिथियम s- ब्लॉक के वर्ग -1 का प्रथम सदस्य है। यह असंगत व्यवहार प्रदर्शित करता है। लिथियम की परमाणु त्रिज्या अन्य क्षारीय धातुओं की अपेक्षा बहुत कम होती है। यही कारण है कि लिथियम अन्य क्षारीय धातुओं से असमानता प्रदर्शित करता है।

s-ब्लॉक तत्व आवर्त सारणी के पहले दो समूहों (समूह 1 और समूह 2) में स्थित हैं। इन्हें s-ब्लॉक तत्व कहा जाता है क्योंकि इनके सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉन s कक्षक में उपस्थित होते हैं।

समूह 1 तत्व

समूह 1 तत्व को क्षार धातुयें भी कहते हैं। ये क्षार धातुयें निम्नलिखित हैं:

तत्व प्रतीक
लिथियम Li
सोडियम Na
पोटेशियम K
रूबिडियम Rb
सीज़ियम Cs
फ्रांसियम Fr

सामान्य गुण

  • ये नरम धातुएं होती हैं।  
  • इनका घनत्व अपेक्षाकृत कम होता है।
  • इनका क्वथनांक अपेक्षाकृत कम होता है।
  • ये अत्यधिक अभिक्रियाशील धातुएं हैं।
  • ये +1 आक्सीकरण अवस्था वाले धनायन बनाते हैं।
  • ये आसानी से इलेक्ट्रॉन दे देते हैं।

लिथियम का असामान्य व्यवहार

  • लिथियम अन्य क्षार धातुओं से भिन्नता प्रदर्शित करता है यह क्षार धातुओं की तुलना में असामान्य व्यवहार प्रदर्शित करता है:
  • लिथियम का गलनांक और क्वथनांक अन्य क्षार धातुओं की तुलना में उच्च होता है।
  • लिथियम की कठोरता अन्य क्षार धातुओं की तुलना में अधिक होती है।
  • क्षार धातु क्लोराइड में हाइड्रेट बनाने की क्षमता नहीं होती है लेकिन लिथियम क्लोराइड हाइड्रेट बनाने की क्षमता नहीं होती है।
  • लिथियम नाइट्रेट विघटित होकर ऑक्साइड बनाता है जबकि अन्य धातुएं गर्म करने पर नाइट्राइट देती हैं।
  • लिथियम के यौगिक जल में आंशिक रूप से घुलनशील होते हैं जबकि क्षार धातुएं जल में अत्यधिक घुलनशील होती हैं।

तात्पर्य

असंगत व्यवहार से तात्पर्य ऐसे व्यवहार से है जो सामान्य क्रम से भिन्न होता है। इस संदर्भ में, लिथियम का एक निश्चित असामान्य व्यवहार है। लिथियम के असामान्य व्यवहार को समझाने के लिए कुछ निश्चित भौतिक और रासायनिक गुणों को समझना होता है।

लिथियम में छोटे आकार, प्रबल विधुत ऋणात्मकता उच्च आयनीकरण ऊर्जा और उच्च ध्रुवीकरण शक्ति जैसे कारकों के कारण अजीब विशेषताएं हैं। समूह के अन्य तत्वों की तुलना में, लिथियम में कुछ विशिष्ट विशेषताएं हैं। लिथियम और अन्य क्षारीय धातुओं में अंतर है।

अभ्यास प्रश्न

  • लिथियम का असंगत व्यवहार पर टिप्पणी दीजिये।
  • लिथियम के असंगत व्यवहार के क्या कारण हैं ?
  • s ब्लॉक तत्वों से आप क्या समझते हैं उनके भौतिक एवं रासायनिक गुण बताइये।