काला फास्फोरस

From Vidyalayawiki

Revision as of 23:02, 30 May 2024 by Shikha (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

Listen

काला फास्फोरस फास्फोरस का एक कम सामान्य अपरूप है। यह सफेद और लाल फास्फोरस की तुलना में अधिक थर्मोडायनामिक रूप से स्थाई एक रासायनिक पदार्थ है। काला फास्फोरस का आणविक सूत्र P4 है।

फास्फोरस के अपररूप

फास्फोरस कई अपररूपों में उपस्थित है:

भौतिक गुण

  • काला फास्फोरस काला, चमकदार और परतदार संरचना वाला यौगिक है।
  • काला फास्फोरस अनिसोट्रोपिक गुण प्रदर्शित करता है।

संरचना

  • यह कई परतों में व्यवस्थित (ग्राफीन परतों में ग्रेफाइट के समान) व्यवस्थित होता है।
  • प्रत्येक परत में फॉस्फोरस परमाणुओं के परस्पर जुड़े हुए षट्कोणीय वलय होते हैं।

गुण

  • यह धात्विक और अर्धचालक दोनों गुण प्रदर्शित करता है।
  • ऊष्मा को बिजली में परिवर्तित कर सकता है।
  • सफेद फास्फोरस की तुलना में यह कम अभिक्रियाशील होता है।
  • कमरे के तापमान पर सफेद और लाल फास्फोरस की तुलना में काला फास्फोरस अधिक स्थाई होता है।
  • इसके अद्वितीय गुणों और संभावित अनुप्रयोगों पर शोध चल रहा है।

तैयारी

सामान्यतः सफेद फास्फोरस को उच्च दाब पर गर्म करके प्राप्त किया जाता है।

अनुप्रयोग

  • फोटोडिटेक्टरों और ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग किया जाता है।
  • इसका ऊर्जा रूपांतरण के लिए थर्मोइलेक्ट्रिक उपकरणों में अनुप्रयोग किया जाता है।
  • ट्रांजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक घटकों के विकास में उपयोग किया जाता है।
  • इसका इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में संभावित अनुप्रयोग किया जाता है।

अभ्यास प्रश्न

  • लाल फास्फोरस एवं काला फास्फोरस में क्या अंतर है ?
  • फास्फोरस के अपररूप को उदाहरण द्वारा समझाइये।
  • सफेद फास्फोरस से आप क्या समझते हैं ?