बेन्जीन

From Vidyalayawiki

Listen

बेंजीन एक रंगहीन, मीठी गंध वाला रासायनिक पदार्थ है, जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं और मानवीय गुणों दोनों तरीको से बनता है। बेंजीन के प्राकृतिक स्रोतों में ज्वालामुखी और जंगल की आग सम्मिलित हैं, इसे प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल या कोयले से भी प्राप्त किया जा सकता है।

रासायनिक सूत्र

बेंजीन का रासायनिक सूत्र C6H6 होता है। बेंजीन बेंजीन के प्रत्येक अणु में 6 कार्बन परमाणु उपस्थित होते हैं, जिनमें से प्रत्येक कार्बन से एक हाइड्रोजन परमाणु जुड़ा रहता है, और कार्बन तथा हाइड्रोजन आपस में मिलकर एक वलय का निर्माण करते हैं।

बेंजीन की संरचना

बेंजीन का रासायनिक सूत्र C6H6 है , अर्थात इसमें 6 हाइड्रोजन परमाणु और छह-कार्बन परमाणु हैं और इसका औसत द्रव्यमान लगभग 78.112 है । संरचना में छह-कार्बन और छह हाइड्रोजन से बना एक वलय होता है जिसे एक षट्भुज द्वारा दर्शाया जाता है और इसमें 3-द्विबंध होते हैं जो आपस में एकान्तर क्रम में लगे होते हैं। प्रत्येक कोना एक कार्बन परमाणु को दर्शाता है जिससे एक हाइड्रोजन जुड़ा रहता है।

एकांतर क्रम में द्विबंध की उपस्थिति के कारण इसमें अनुनाद पाया जाता है जिस कारण यह बहुत स्थाई होता है।

भौतिक गुण

  • बेंजीन एक रंगहीन, वाष्पशील द्रव है।
  • जिसमें मीठी गंध होती है।
  • इसे 'सुगंधित' हाइड्रोकार्बन भी कहा जाता है।
  • बेंजीन जल में अघुलनशील है, जबकि कार्बनिक विलायकों में घुलनशील है।
  • बेंजीन का क्वथनांक: 80.5°C और गलनांक: 5.5°C होता है।

उपयोग

  • नायलॉन फाइबर के निर्माण में किया जाता है।
  • इसका उपयोग अन्य रसायनों जैसे नाइट्रोबेंजीन के निर्माण में किया जाता है।
  • डी डी टी के निर्माण में भी इसका उपयोग किया जाता है।

अभ्यास प्रश्न

  1. बेन्ज़ीन की संरचना बनाइये।
  2. बेन्ज़ीन में कितने कार्बन परमाणु होते हैं ?
  3. बेंजीन का सामान्य सूत्र क्या है ?
  4. बेंजीन के अनुनादी संरचना का वर्णन कीजिये।