ग्लूकोज

From Vidyalayawiki

ग्लूकोज़ या द्राक्ष शर्करा सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट है। यह जल में घुलनशील होता है तथा इसका रासायनिक सूत्र C6H12O6 है। यह स्वाद में मीठा होता है तथा सजीवों कोशिकाओं के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। यह पौधों के फलों जैसे काजू, अंगूर व अन्य फलों में, जड़ों जैसे चुकुन्दर की जड़ों में, तनों में जैसे ईख के रूप में सामान्य रूप से संग्रहित भोज्य पदार्थों के रूप में पायी जाती है। कार्बोहाइड्रेट् वह कार्बनिक पदार्थ हैं जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन व आक्सीजन उपस्थित होते है। इसमें हाइड्रोजन व आक्सीजन का अनुपात जल के समान होता है। कुछ कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। यह शरीर मे शक्ति उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत है। शरीर को शक्ति और गर्मी प्रदान करने के लिए यह वसा की भांति कार्य करता है। कार्बोहाइड्रेट का वसा की अपेक्षा शरीर मे जल्दी पाचन होता है।

जैसे - मण्ड, शर्करा, ग्लूकोज़, ग्लाइकोजेन

रासायनिक रुप से कार्बोहाइड्रेट पॉलीहाइड्राक्सी एल्डिहाइड या पॉलीहाइड्राक्सी कीटोन होते हैं इनके जल अपघटन से पॉलीहाइड्राक्सी एल्डिहाइड या पॉलीहाइड्राक्सी कीटोन प्राप्त होता है।

मोनोसैकराइड

ये सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनका जलीय अपघटन आसान नहीं होता है। ये सबसे सामान्य कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये जल में विलेय होते हैं।

ग्लूकोज

जैसे- पेण्टोज, हेक्सोज (ग्लूकोज) आदि।

ग्लूकोज के मुख्य कार्य

  • ग्लूकोज का मुख्य कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना होता है।
  • यह शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
  • यह जन्तुओं तथा मनुष्यों में ग्लूकोज और ग्लायकोजन के रूप में ऊर्जा का भंडार करते हैं।
  • जंतुओं तथा पौधों में भोजन ग्लाइकोजन तथा स्टार्च के रूप में संग्रहित करते हैं।
  • यह शरीर को ऊष्मा प्रदान करता है।

अभ्यास प्रश्न

  • सिद्ध कीजिये की ग्लूकोस में 5 OH समूह है।
  • ग्लूकोस का रासायनिक सूत्र क्या है ?
  • कार्बोहाइड्रेट कितने प्रकार के होते हैं ?