त्रिकोणमिति

From Vidyalayawiki

त्रिकोणमिति गणित की वह शाखा है, जो एक समकोण त्रिभुज की भुजाओं और कोणों से संबंधित है। यह ग्रीक शब्द ‘त्रि’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है तीन, ‘गॉन’ जिसका अर्थ है भुजाएं, ‘मेट्रोन’ का अर्थ है माप। इसका उपयोग आरंभ के खगोलविदों और मिस्र और बेबीलोन में किया गया था। इस इकाई में हम त्रिकोणमिति क्या है यह जानेंगे ।

त्रिकोणमिति का परिचय

विभिन्न कोणों (0 से 90 डिग्री) के लिए त्रिकोणमिति और त्रिकोणमितीय अनुपातों का प्रयोग करने के बाद इसका उपयोग आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, भौतिक विज्ञान जैसे विषय में देख सकते हैं। त्रिकोणमिति गणित की वह शाखा है, जिसमें त्रिभुज की तीनों भुजाओं और तीनों कोणों का अध्ययन किया जाता है।त्रिकोणमिति का अर्थ त्रिभुज की तीनों भुजाओं का माप होता है।

त्रिकोणमिति की खोज

त्रिकोणमिति का आविष्कार और प्रयोग प्राचीन भारत में किया गया। त्रिकोणमिति के जनक, शून्य और दशमलव का महत्व बताने वाले विश्व के महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट् हैं।

त्रिकोणमिति का उपयोग

त्रिकोणमिति का उपयोग गणित, विज्ञान और तकनीकी में किया जाता है। त्रिकोणमिति के अध्ययन के बाद हम इसका उपयोग निम्न चीजों में देखते हैं-

  • खेतों, भूखंडों और क्षेत्रों को मापना
  • सिरेमिक टाइल की माप