बहुदंत्ती

From Vidyalayawiki

Listen

एक लिगेंड जो एक धातु परमाणु या आयन के साथ एक से अधिक दाता परमाणु के इलेक्ट्रॉन जोड़े को साझा करता है, बहुदंती लिगेंड कहलाता है। सामान्य तौर पर एक लिगेंड की दंतता धातु परमाणु या आयन के साथ साझा किए गए इलेक्ट्रॉन के जोड़े की संख्या के बराबर होती है। ऐसा लिगेंड एक दिए गए धनायन की एक से अधिक उपसहसंयोजक संख्या को एक साथ भरता है।


बहुदंती लिगेंड अनेक प्रकार के होते हैं, जिसमे से कुछ निम्नलिखित हैं:

  1. द्विदन्ती लिगें
  2. त्रि दंती लिगेंड
  3. चतुर्थ दंती लिगेंड
  4. ब्रिजिंग लिगेंड
  5. उभयदंती लिगेंड
  6. फ्लेक्सिडेंटेट लिगेंड

द्विदंतुक लिगेंड

इन लिगेंडों में दो दाता परमाणु होते हैं जो एक धातु धनायन या परमाणु से जुड़ सकते हैं। एक द्विदंतुक लिगेंड एक धातु आयन या परमाणु के साथ एक 5- या 6-सदस्यीय वलय बनाता है। द्विदन्तुर लिगेंडों के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

सूत्र लिगेंड का नाम
NH2CH2COO- ग्लाइसीनेटो (gly-)
C4H8N2O2 डाइमिथाइलग्लॉक्सिमैटो(dmg-)
-O₂C-CO₂- ऑक्सलेटो(ox-2)
C2H8N2 1,2- डाइएमीनोएथेन (en)
CH3CH(NH2)CH2NH2 1,2- डाइएमीन प्रोपेन (pn)
C4H12N2 2,3--डाईएमिनोब्यूटेन (bn)

त्रिदंती लिगेंड

इन लिगेंडों में तीन दाता परमाणु होते हैं जो एक धातु धनायन या परमाणु से जुड़ सकते हैं। एक त्रिदंती लिगेंड एक धातु आयन या परमाणु के साथ एक 5- या 6-सदस्यीय वलय बनाता है। त्रिदंती लिगेंडों के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

डाईएथिलिनट्राइएमीन(dien)

2.2',2"-टेरपाइरीडीन (terpy)

चतुर्थ दंती लिगेंड

इन लिगेंडों में चार दाता परमाणु होते हैं जो एक धातु धनायन या परमाणु से जुड़ सकते हैं। एक चतुर्थ दंती लिगेंड एक धातु आयन या परमाणु के साथ एक 5- या 6-सदस्यीय वलय बनाता है। चतुर्थ दंती लिगेंडों के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

ट्राइएथिलीनटेट्रामाइन (trien)

नाइट्रिलोट्रीऐसीटेटो (NTA)

पेंटाडेंटेट लिगेंड

इन लिगेंडों में पाँच दाता परमाणु होते हैं जो एक धातु धनायन या परमाणु से जुड़ सकते हैं। एक पेंटाडेंटेट लिगेंड एक धातु आयन या परमाणु के साथ एक 5- या 6-सदस्यीय वलय बनाता है। पेंटाडेंटेट के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

टेट्राएथिलीनपेंटामाइन (tetraen)

एथिलीनडामिनेट्रिऐसीटेटो

हेक्साडेंटेट लिगेंड

इन लिगेंडों में छह दाता परमाणु होते हैं जो एक धातु धनायन या परमाणु से जुड़ सकते हैं। एक हेक्साडेंटेट लिगेंड एक धातु आयन या परमाणु के साथ एक वलय बनाता है। हेक्साडेंटेट के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

एथिलीनिडामिनेटेट्राएसीटेटो (EDTA-4)

उभयदंती लिगेंड

उभयदंती लिगेंड में दो अलग-अलग प्रकार के दाता परमाणु होते हैं, जिसमें एक परमाणु एक समय में इलेक्ट्रॉन दाता के रूप में कार्य करता है, और दूसरा परमाणु दूसरे समय में इलेक्ट्रॉन दाता के रूप में कार्य करता है।

उदाहरण

लिगेंड NO2- किसी धातु से या तो उसके O या उसके N परमाणु के माध्यम से दो आइसोमेरिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर सकता है:

[(NH3)5Co-ONO]Cl2

[(NH3)5Co-NO2]Cl2

फ्लेक्सिडेंटेट लिगेंड

एक फ्लेक्सिडेंटेट लिगेंड एक पॉलीडेंटेट लिगेंड है जिसके पास कई साइट होती हैं जिन साइटों से लिगेंड धातु को अपनी लिगेंड साइटों से इलेक्ट्रान दान कर सकता है।

उदाहरण

CO3-2 , SO3-2 ,SO4-2 ,NO3-

अभ्यास प्रश्न

  • लिगेंड कितने प्रकार के होते हैं?
  • लिगेंड से आप क्या समझते हैं ?
  • द्विदंतुक लिगेंड को विस्तार पूर्वक समझाइये।