बेकिंग सोडा

From Vidyalayawiki

Listen

सोडियम बाइकार्बोनेट, जिसे बेकिंग सोडा भी कहते हैं, इसका रसायनिक सूत्र NaHCO3 होता है। एक सोडियम धनायन (Na+) और एक बाइकार्बोनेट आयन (HCO3-) मिलकर इस लवण को बनाते हैं। सोडियम बाइकार्बोनेट एक सफेद, क्रिस्टलीय पदार्थ है जो सामान्यतः महीन पाउडर के रूप में पाया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा नमकीन और क्षारीय होता है, जैसे वाशिंग सोडा (सोडियम कार्बोनेट)।

सोडियम बाइकार्बोनेट के भौतिक गुण

  • सोडियम बाइकार्बोनेट सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है।
  • सोडियम बाइकार्बोनेट जल में अल्प विलेय है।
  • सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइ ऑक्साइड में वियोजित हो जाता है।
  • यह एक क्षार की तरह कार्य करता है।
  • यह चूर्ण रूप में पाया जाता है।

सोडियम बाइकार्बोनेट के रसायनिक गुण

1.) सोडियम बाइकार्बोनेट बनाने की विधि

1.) सोडियम कार्बोनेट के विलयन में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस प्रवाहित करने पर सोडियम बाइकार्बोनेट प्राप्त होता है।


2.) सोडियम बाइकार्बोनेट को बनाने में सोडियम क्लोराइड का उपयोग एक मूल पदार्थ के रूप में किया जाता है।

2.) सोडियम बाइकार्बोनेट का आयनन

सोडियम बाइकार्बोनेट के आयनन से हमें निम्नलिखित आयन प्राप्त होते हैं।

3.) सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म करने पर

सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइ ऑक्साइड में वियोजित हो जाता है।

सोडियम बाइकार्बोनेट के गुण

  1. यह ज्वलनशील नहीं है।
  2. इसका गलनांक 5000C है
  3. NaHCO3 एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है जो गंधहीन होता है।
  4. यह प्रकृति में क्षार है।

सोडियम बाइकार्बोनेट का उपयोग

हम रसायन विज्ञान के विभिन्न अनुप्रयोगों को देख सकते हैं जो कि घर के हर हिस्से जैसे बाथरूम, रसोई आदि में प्रदर्शित हो रहे हैं। ऐसा ही एक यौगिक है सोडियम बाइकार्बोनेट, जिसका उपयोग मुख्य रूप से इसके अनेक अनुप्रयोगों, उपयोगिता और इसकी सस्ती कीमत के कारण किया जाता है।

  1. बेकिंग सोडा का उपयोग सामान्यतः रसोईघर में स्वादिष्ट खस्ता पकौडे आदि बनाने के लिए किया जाता है।
  2. कभी कभी इसका उपयोग खाने को शीघ्रता से पकाने के लिए भी किया जाता है।
  3. बेकिंग पाउडर के निर्माण में।
  4. चर्म रोग में मंद प्रतिरोधी के रूप में

अभ्यास प्रश्न

  • सोडियम बाइकार्बोनेट का रासायनिक सूत्र क्या है ?
  • सोडियम बाइकार्बोनेट के भौतिक गुण बताइये।
  • सोडियम बाइकार्बोनेट को बनाने की विधि का वर्णन कीजिये।